अक्सर लोगों को बालों से जुड़ी समस्याएं रहती ही हैं। ये समस्याएं गलत खानपान या बालों की केयर न करने के कारण हो सकती है। इन समस्याओं में करी पत्ते का तेल लाभकारी साबित हो सकता है।
करी का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए इसका तेल बालों के लिए रामबाण माना जाता है।
अगर किसी के बालों में डैंड्रफ की समस्या हो रही है, तो निजात पाने के लिए करी पत्ता का तेल इस्तेमाल कर सकते है। यह तेल बालों से डैंड्रफ को दूर करता है।
लंबे और घने बालों के लिए भी करी पत्ते का तेल फायदेमंद होता है, क्योंकि करी पत्तियों में मौजूद प्रोटीन, विटामिन बी6 और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो बालों को घना और लंबा करता है।
अक्सर देखा जाता है कि उम्र से पहले ही लोगों के बाल सफेद होने लगते है, लेकिन यदि बालों में करी पत्ता का तेल इस्तेमाल करें, तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
अगर किसी के बाल कमजोर या टूट रहे है, तो बालों में करी पत्ते का तेल लगाना चाहिए। करी पत्ते का तेल बालों को मजबूत करता है।
तेल बनाने के लिए 15-20 ताजे करी पत्तों को पानी से धोएं और नारियल तेल में डालकर उसे अच्छे से पकाएं। जब रंग बदल जाएं, तो गैस बंद करके तेल को स्टोर करें और बालों में लगाएं।
बालों में रोजाना तेल लगाने से परहेज करना चाहिए। इसलिए करी पत्ते का तेल भी हफ्ते में केवल 2 बार ही लगाना चाहिए।