सर्दियों में जौ के आटे की रोटी खाना लोग खूब पसंद करते हैं। वैसे, तो इस मौसम में जौ के आटे की रोटी खाना बेस्ट रहता है और यह रोटियां स्वास्थ्य के लिए वरदान मानी जाती हैं।
जौ के आटे में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और बीटा ग्लूटेन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके कारण इसकी रोटियां खाना किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है।
जौ के आटे की रोटी हर मौसम में खानी चाहिए लेकिन, कुछ परिस्थितियों में इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। चालिए जानते हैं कि कब और किस समय जौ के आटे का सेवन नहीं करना चाहिए।
पेट खराब होने पर जौ के आटे की रोटी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, जिससे पचाना असान नहीं होता है।
यदि किसी को हद से ज्यादा एसिडिटी रहती हो तो उसे भी जौ के आटे की रोटी नहीं खानी चाहिए। एक्सपर्ट की मानें तो इसके सेवन से समस्या बढ़ सकती है।
यदि आप अपने शरीर को दोगुना फायदा पहुंचाना चाहते हैं, तो जौ का पानी पीना बेस्ट ऑप्शन है। इससे इम्यूनिटी काफी बढ़ जाती है।
ज्यादा मात्रा में जौ का पानी पीने से पाचन तंत्र सहित शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, कुछ लोगों को जौ के पानी से एलर्जी हो सकती है।
जौ के आटे से बनी रोटियां खाने से ब्लड प्रेशर को कम हो सकता है। इसलिए लो बीपी वाले लोग इसे खाने से बचना चाहिए।
इन समस्याओं में जौ के आटा खाने से बचना चाहिए। लाइफस्टाइल की ऐसी ही और खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ