Black Hair: काले-घने बालों के लिए करी पत्तों का ऐसे करें इस्‍तेमाल


By Arbaaj11, Jul 2023 06:27 PMnaidunia.com

करी पत्ता

करी पत्ते का इस्तेमाल अक्सर सब्जियों में किया जाता है, लेकिन करी के पत्तों से बालों को काला और घना भी किया जा सकता है।

घरेलू उपाय

लोग बालों को घना और काला बनाने के लिए दवाइयों की सहायता लेते है जोकि खतरनाक साबित हो सकता है। आप इस घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं।

पेस्ट

8-10 करी के पत्तों को लेकर उसका पेस्ट बना लें और उसे बालों कर लगा लें। इस पेस्ट को लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें।

तेल में मिलाकर

करी के पत्तों से बने पेस्ट में सरसों का तेल भी मिलाया जा सकता है। पेस्ट में सरसों तेल की कुछ बूंदों को मिलाकर बालों में लगाएं।

एलोवेरा मिलाकर

करी के पत्ते में एलोवेरा को भी मिलाकर लगाया जा सकता है। एलोवेरा बालों के लिए फायदेमंद होता है।

मेहंदी मिलाकर

करी के पत्ते और मेहंदी को पत्तों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों पर लगभग 30-40 मिनट तक लगा रहने दें। ऐसा करने से बाल जल्द ही घने और काले होने लगते है।

आंवला मिलाकर

करी पत्ते और आंवले के कुछ फलों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। आंवला बालों के लिए कारगर माना जाता है। इसके पेस्ट से बाल काले होते है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कान में भर गया है मैल, आजमाएं ये 4 तरीके