रात को ग्लिसरीन लगाकर सोने से क्या होता है?


By Ritesh Mishra27, Feb 2025 06:00 AMnaidunia.com

चेहरे के लिए ग्लिसरीन काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे रात को चेहरे पर लगाकर सोने से कई फायदे मिलते हैं। ग्लिसरीन एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है और उसे सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाता है।

ग्लिसरीन लगाकर सोने के फायदे

आज हम इस लेख में जानेंगे कि रात को सोने से पहले चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सोने से क्या फायदे मिलते हैं।

स्किन को रखें मॉइस्चराइज

रात को सोने पहले चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से स्किन में नमी लॉक करके उसे हाइड्रेट रखता है। खासतौर पर रूखी और फटी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।

झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम करें

ग्लिसरीन में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो स्किन को टाइट और जवां बनाए रखते हैं। रात को लगाने से झुर्रियां और फाइन लाइन्स धीरे-धीरे कम होती हैं।

डार्क सर्कल और दाग-धब्बे हटाएं

ग्लिसरीन, गुलाब जल और नींबू का मिश्रण लगाने से डार्क सर्कल और काले धब्बे हल्के हो जाते हैं। इससे त्वचा निखरी और चमकदार दिखती है।

फटे होंठ और एड़ियों को ठीक करें

रात में ग्लिसरीन लगाने से फटे होंठ मुलायम हो जाते हैं। फटी एड़ियों पर लगाने से त्वचा रिपेयर होती है और नरम बनती है।

मुंहासों और स्किन इंफेक्शन से बचाव

ग्लिसरीन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन से बचाते हैं। इससे ऑयली स्किन वाले भी इसे बिना डर इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

चेहरे से झाइयों को कैसे कम करें?