गर्मी के मौसम में अक्सर आपको फेस पर पिंपल्स होने या जलन की शिकायत होती हैं। ऐसे में आपको फेस पर बर्फ को इस तरीके से लगाने से काफी राहत मिलेगी।
बर्फ आसानी से आप अपने घर के रेफ्रिजरेटर में पानी रख के जमा सकते हैं या कहीं से खरीद भी सकते हैं। पानी का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस या उससे भी कम होने की स्थिति में बर्फ जमती हैं।
बर्फ कई तरीके से फेस पर काम आ सकती हैं, अगर आप मुहांसे, सूजन या रेडनेस से परेशान हैं तो बर्फ को अपने स्किन पर रगड़ लें, ऐसा करने से ब्लड फ्लो धीमा होगा और आपको आराम मिलेगा।
बर्फ के अलावा आप ठंडे पानी में कपड़ा भिगोकर अपने फेस पर लगाएं, इससे आपको पिंपल्स में राहत मिलेगी।
फेस पर पिंपल्स और सूजन की वजह से परेशान हैं तो बर्फ वाले पानी में डेढ़ से दो मिनट के लिए अपना फेस डुबोकर रखें। आराम मिलेगा।
सूती कपड़े में बर्फ को लपेट के उन स्थानों पर 10 मिनट तक रगड़े जहां पिंपल्स हो और 5 मिनट का ब्रेक ले और फिर इसे मुहांसों पर लगाएं। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।
पोर्स के बाद पिंपल या एक्ने होने लगते हैं, जिसकी वजह पॉल्यूशन, धूल-धक्क और गंदगी हो सकती हैं। ऐसे में बर्फ को फेस पर रब करने से पोर्स से जमी गंदगी दूर होती हैं।
फेस पर बर्फ ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट तक के लिए ही रखें। बर्फ को त्वचा पर प्रयोग करने से आपका उतना हिस्सा थोड़ी देर के लिए सुन्न हो जाता हैं और आराम मिलता हैं।