भिंडी वैसे तो खाने वाली सब्जी है, जो कई लोगों को पसंद होती, तो कई लोगों को नपसंद। बालों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे है लोगों को जरूर इसका पानी पसंद आएगा।
इसको बनाने के लिए आप एक बर्तन में 2 कप पानी और भिंडी को काट-काट कर रखें अब बर्तन को गैस पर रखकर उबालें। पानी जब जेल की तरह हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
अगर आप बालों को सिल्की बनना चाहते है, तो इसका इस्तेमाल करें। भिंडी के पानी से बना जेल बालों में लगाने से बाल सिल्की होने लगते है।
सभी को शाइनी बाल पसंद होते है, लेकिन बालों की केयर न करने से ऐसा नहीं हो पाता है। भिंडी का जेल बालों को शाइनी बना सकता है।
जिन लोगों के बाल टूट रहे है यानी उनके बाल कमजोर हो चुके है। बाल मजबूत करने के लिए भिंडी के पानी से बने जेल को लगाना चाहिए।
अगर आप बालों में भिंडी के पानी का जेल लगाते है, तो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिसके कारण बालों की ग्रोथ भी होती है।
इसका इस्तेमाल करने से पहले बाल से अतिरिक्त पानी सूखा दें। उसके बाद इस जेल को बालों में लगाएं। 30 मिनट तक लगा रहने दें।
भिंडी के पानी को लगाने के लगभग 30 मिनट बाद बालों में शैंपू करें, ताकि भिंडी की गंध दूर हो सके। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकते है।
इस तरह से भिंडी का पानी बालों में लगाने फायदे मिलते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ