सरसों के तेल में प्याज का रस मिलाकर शरीर पर लगाएं, दूर होंगी ये परेशानियां


By Ritesh Mishra26, Jan 2025 02:00 PMnaidunia.com

हर घर में सरसों का तेल और प्याज का इस्तेमाल खाना बनाना के लिए किया जाता है। लेकिन ये दोनों न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि आपके सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हैं।

सरसों के तेल और प्याज के रस के फायदे

सरसों के तेल में प्याज का रस मिलाकर लगाने से शरीर की कई परेशानियों में आराम मिलता है। आज हम इस लेख में सरसों के तेल में प्याज का रस के इस्तेमाल कर मिलने वाले फायदों को जानेंगे।

जोड़ों के दर्द में राहत के लिए सरसों तेल और प्याज

सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ो के दर्द और अकड़न में राहत देते हैं। इसे हल्का गर्म करके लगाने से दर्द में राहत मिलता है।

बालों की समस्याओं के सरसों तेल और प्याज

बालों में सरसों का तेल और प्याज का रस मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।

सर्दी-जुकाम के लिए सरसों तेल और प्याज का रस

अगर आप भी सर्दी-जुकाम से परेशान हैं, तो प्याज का रस और सरसों के तेल को रात को सोने से पहले छाती पर रगड़े। इसकी तासीर गर्म होती है, जो सर्दी-जुकाम से निजात दिलाता है।

स्किन इंफेक्शन के लिए सरसों तेल और प्याज का रस

सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। प्याज का रस त्वचा संक्रमण और खुजली को रोकने में मदद करती है। इसके लिए दोनों को प्रभावित जगह पर लगाएं।

फटी एड़ियों से राहत के लिए सरसों तेल और प्याज

फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए सरसों का तेल और प्याज के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए इसे रात को सोने से पहले लगाएं।

कैसे बनाएं सरसों तेल और प्याज का मिश्रण?

इसके लिए एक कटोरी में सरसों का तेल में 1-2 प्याज को पीसकर या कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। प्याज के रस को तेल में मिलाकर हल्का गर्म कर लें।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Food Poisoning से राहत के लिए खाएं 3 चीजें