आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे का कारण खराब खानपान और गलत हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना हो सकता है।
ऐसे में आज हम इस लेख में आपको एक ऐसा देसी नुस्खा बताएंगे, जिसे सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से बालों की झड़ने की समस्या दूर होती है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं प्याज के रस की। प्याज के रस में सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ाने के लिए सरसों का तेल और प्याज का रस बेहद फायदेमंद है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
अगर बालों के पैच में झड़ने की समस्या हो, तो प्याज का रस और सरसों का तेल बालों की जड़ें एक्टिव करता है। इससे नए बाल उगाने में मदद मिलती है।
प्याज का रस और सरसों का तेल बालों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करते हैं। यह बालों से डैंड्रफ और इंफेक्शन को भी खत्म करने में मदद करता है।
सरसों के तेल में नेचुरल डाई गुण होते हैं, जो बालों को सफेद होने से रोकते हैं। प्याज का रस बालों को पोषण देकर उनकी प्राकृतिक रंगत बनाए रखता है।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com