बालों में कच्चा अंडा लगाने के फायदे


By Arbaaj29, Mar 2025 12:01 PMnaidunia.com

कच्चा अंडा बालों के लिए रामबाण माना जाता है। आइए जानते हैं कि बालों में कच्चा अंडा लगाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

बालों की समस्याएं

उम्र बढ़ने के साथ-साथ बालों से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती है। लेकिन बालों की सही से देखरेख करने से इन समस्याओं को ठीक भी किया जा सकता है।

अंडे का हेयर मास्क बनाने का तरीका

बाल में अंडा लगाने के लिए इसका मास्क तैयार करना होगा। एक कटोरे में 2 कच्चे अंडे, 2 चम्मच दही और नारियल तेल डालकर मिक्स करें। अब हेयर मास्क को बालों में लगाएं।

डैंड्रफ से छुटकारा

अगर आप डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहे हैं, तो बालों में अंडे का हेयर मास्क लगाएं। अंडा लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगी।

दोमुंहे बालों से छुटकारा

बालों में अंडे का हेयर मास्क लगाने से दोमुंहे बालों से भी छुटकारा मिल सकता है। नियमित रूप से कच्चा अंडा लगाने से दोमुंहे बाल कम होने लगते हैं।

बेजान बालों से छुटकारा

अगर आपके बाल बेजान और रूखे हैं, तो इस समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप बालों में कच्चा अंडा लगाएं।

बालों की ग्रोथ में मदद

बालों में कच्चे अंडे का हेयर मास्क लगाने से बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है, क्योंकि इस मास्क में भरपूर पोषण होता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दिन में 2 बार ब्रश करने के 5 बेहतरीन फायदे