चेहरे से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने और दूर करने के लिए चावल का पानी और गुलाब जल का मिश्रण चेहरे लगाना फायदेमंद होता है।
अक्सर आपने देखा होगा कि लोग चेहरे को ग्लोइंग और हेल्दी रखने के लिए चावल का पानी और गुलाब जल अलग-अलग इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दोनों को मिलाकर भी लगा सकते हैं।
इसका मिश्रण बनाने के लिए आधा कटोरी चावल में 3 कप पानी डालें। कुछ घंटे बाद चावल और पानी को अलग कर लें और पानी में 5-7 चम्मच गुलाब जल मिलाकर बोतल में स्टोर कर लें।
अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर चावल का पानी और गुलाब जल लगाते हैं, तो चेहरे की ग्लो दिन पर दिन बढ़ने लगती है।
अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां निकल रही हैं, तो उसे कम करने के लिए भी चावल का पानी और गुलाब जल का मिश्रण लगा सकती हैं।
अगर किसी के चेहरे पर सूजन होती है, तो उसे चेहरे पर चावल का पानी और गुलाब जल का मिश्रण लगाना चाहिए, क्योंकि इसे लगाने से सूजन भी कम होने लगती है।
कई लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे निकल जाते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए भी आप चेहरे पर चावल का पानी और गुलाब जल लगा सकती हैं।
टोनर लगाने से पहले चेहरे को सादे पानी से साफ और तौलिए से पोंछ लें। अब स्किन टोनर को चेहरे पर स्प्रे करें और रूई की मदद से चेहरे को क्लीन करें। सुबह उठने के बाद फिर पानी से चेहरा धोएं।