शरीर पर लगाएं यह तेल स्किन सहित बालों को मिलेंगे कई फायदे


By Ram Janam Chauhan19, Jun 2025 01:27 PMnaidunia.com

त्वचा को मुलायम और बालों को मजबूत बनाने के लिए तेल का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस एक तेल को लगाते हैं, तो इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

त्वचा होती है मुलायम

अगर आप इस तेल को रोजाना इस्तेमाल करते हैं, तो यह त्वचा से रूखेपन को कम करता है। जिसके कारण त्वचा मुलायम बनती है।

त्वचा को बनाता है टाइट

इस तेल को त्वचा पर लगाने से टाइटनेस को बढ़ाने में मदद मिलती है। जिससे आप जवां नजर आते हैं।

तिल का तेल करें इस्तेमाल

अगर आप रोजाना तिल का तेल त्वचा और बालों पर लगाते हैं, तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। साथ ही, यह त्वचा की चमक को बढ़ाने में मददगार है।

सनबर्न से बचाए

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को सनबर्न होने की संभावना होती है। ऐसे में तिल का तेल इस्तेमाल करने पर सनबर्न से बचने में मदद मिल सकती है।

बालों को बनाता है मजबूत

इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में सहायता कर सकते हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको तिल के तेल से किसी तरह की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

दालचीनी का पानी पीने के 5 जादुई फायदे