नाभि में कई चीजों को लगाना फायदेमंद साबित होता है। अक्सर कुछ लोग नाभि में हल्दी भी लगाते है, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करने से क्या होता है?
हल्दी में कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम, पोटैशियम और आयरन जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं।
अगर कोई व्यक्ति नाभि में हल्दी लगता है, तो उसके शरीर को कई अद्भुत फायदे मिल सकते है। आइए जानते है कि कैसे लगाएं और क्या फायदे मिलते हैं।
अगर नाभि पर हल्दी लगाते है, तो पाचन दुरुस्त रहता है और उससे जुड़ी समस्या भी कम होने लगती है। पेट के लिए हल्दी अच्छा होता है।
अगर कोई व्यक्ति नाभि पर हल्दी लगता है, तो उसे इंफेक्शन होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। दरअसल, हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
नाभि पर हल्दी लगाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, क्योंकि हल्दी में कई एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसी समस्या में नाभि पर हल्दी लगाना चाहिए।
रात को सोने से पहले नारियल या सरसों तेल में चुटकी भर हल्दी मिलाकर नाभि में लगाएं। सुबह उठने के बाद नाभि को सही से साफ कर लें।
इस तरीके से हल्दी नाभि में लगाने से फायदे मिलते हैं। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ