इन दिनों लोग नाश्ते में ओट्स का सेवन काफी करते है। ओट्स शरीर के लिए हेल्दी माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है।
अगर आप रोजाना अधिक मात्रा में ओट्स का सेवन करते है, तो परहेज करना चाहिए। ज्यादा ओट्स खाने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं।
अधिक मात्रा में ओट्स का सेवन करने से किडनी की समस्या हो सकती है, क्योंकि फास्फोरस का ज्यादा सेवन मिनरल इन बैलेंस के रूप में किडनी को प्रभावित कर सकता है।
मार्केट में मिलने वाले कई ओट्स प्रोसेस करके तैयार किए जाते हैं, जिन्हें एक्सट्रा फ्लेवर और लंबे समय तक स्टोर करने के लिए कई हार्मफुल केमिकल्स भी मिलाए जाते हैं।
अगर आप अधिक मात्रा में ओट्स का सेवन करते है, तो पेट खराब होने की भी संभावना होती है। ओट्स हाई फाइबर होता है, इसलिए सीमित मात्रा में खाएं।
अधिक मात्रा में ओट्स का सेवन करने से ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है। इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स मौजूद होते हैं, जो शुगर बढ़ सकता है।
ओट्स का नियमित सेवन आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दे सकता है। बता दें, ये एलर्जिक रिएक्शन के रूप में देखने को मिलता है।
ओट्स अधिक खाने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ