तुलसी में पीला चंदन लगाने के फायदे


By Ayushi Singh07, May 2025 03:57 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। ऐसे में लोग तुलसी के पौधे की नियमित रूप से पूजा करते हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी में पीला चंदन लगाने के फायदे क्या है-

सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार

अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तो तुलसी में रोजाना चंदन लगाएं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

होता है धन लाभ

अगर जीवन में धन से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में नियमित रूप से तुलसी के पौधे में चंदन लगा सकते हैं। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

गृह क्लेश होता है कम

अगर घर में हमेशा क्लेश होता रहता है तो ऐसे में तुलसी के पौधे में चंदन लगा सकते हैं। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

मंगल दोष होगा कम

अगर कुंडली में मंगल दोष है तो तुलसी में चंदन लगा सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में मंगल दोष मजबूत होता है और इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

शनि का प्रभाव होता है कम

अगर जीवन में शनि के प्रभाव से समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो तुलसी में चंदन लगाने से शनि का प्रभाव कम होने लगता है।

तनाव होता है कम

अगर जीवन किसी कारणवश तनाव का सामना कर रहे हैं तो तुलसी में चंदन लगाने से तनाव कम होता है और इससे मानसिक शांति मिलती है।

इन कारणों से तुलसी में पीला चंदन लगाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बुधवार के दिन किन्नरों को क्या दान देना चाहिए?