बुधवार के दिन किन्नरों को क्या दान देना चाहिए?


By Ayushi Singh07, May 2025 02:40 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में किन्नरों की दुआओं को बहुत असरदार माना जाता है। इनके श्राप और आशीर्वाद को शक्तिशाली माना गया है। आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन किन्नरों को क्या दान देना चाहिए-

हरे रंग के कपड़े

बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े या कोई भी हरे रंग की चीज किन्नरों को दान करें। इससे बुध का असर अच्छा होता है और घर में बरकत बनी रहती है।

माना जाता है शुभ

किन्नरों को दान देना शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ काम की खुशी में किन्नर घर पर आकर दान या शगुन मांगते हैं।

धन से संबंधित समस्या होती है दूर

अगर जीवन में धन से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो किन्नरों को कुछ पैसे देकर एक रुपये का सिक्का मांग लें।

होता है भाग्योदय

माना जाता है कि अगर किन्नर खुशी मन से सिक्का दे देता है तो उस व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है और उसे जीवन में लाभ मिलते हैं।

हरे मूंग

बुधवार के दिन किन्नर को हरे मूंग या कांसे का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पुराना अटका हुआ धन प्राप्त होता है और इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

खाली हाथ न भेजे

बुधवार के दिन किन्नर को घर में कभी-भी खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर की बरकत चली जाती है।

बुधवार के दिन किन्नरों को ये दान देना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बिना धुले कपड़े पहनने से क्या होता है?