आयुर्वेद में अर्जुन को औषधि माना जाता है। इसकी पत्ती और छाल का इस्तेमाल कई रोगों को दूर करने में किया जाता है।
हृदय रोग से बचाव के लिए अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अर्जुन की छाल से से मधुमेह, उच्च रक्तचाप में भी फायदा मिलता है।
विशेषज्ञों की मानें तो इसमें हाइपोलिपिडेमिक पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। शुगर भी कंट्रोल में रहती है।
इसकी तासीर गर्म होती है। इसके लिए सर्दियों में अर्जुन की छाल का सेवन करना फायदेमंद होता है। डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
अर्जुन की छाल के साथ काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, अदरक, दालचीनी आदि चीजें डालकर बनाए काढ़े से हृदय रोग में लाभ होता है।