पति-पत्नी के रिश्ते में छोटी सी दरार भी बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाती है। वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन जरूर करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार हर महिला-पुरुष को अपने दांपत्य रिश्ते को खुशहाल बनाए रखने के लिए सोने से पहले ये काम नहीं करने चाहिए।
पति-पत्नी को सोने से पहले शॉपिंग, खर्च या आर्थिक तंगी से जुड़ी बातों पर चर्चा नहीं करना चाहिए। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो जाता है और रिश्तों पर बुरा असर पड़ता है।
पति-पत्नी को सोने से पहले लैपटॉप या मोबाइल पर समय नहीं बिताना चाहिए। ये पार्टनर के साथ रिश्ते खराब करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
रात में सोने से पहले गरिष्ठ भोजन नहीं करना चाहिए। इससे नींद भी अच्छी नहीं होती है और तनाव बढ़ने से चिड़चिड़ापन आता है।