केसर एक औषधीय पदार्थ है, इसका इस्तेमाल न सिर्फ पूजा-पाठ में बल्कि रसोई में भी होता है। आइए जानते हैं केसर को पानी में डालकर नहाने से क्या फायदे मिलेंगे।
पूजा-पाठ में भी प्रयोग में आने वाला केसर जीवन में कई तरह से लाभ पहुंचाता है। केसर के पानी से स्नान करने से कई प्रकार के फायदे मिलते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केसर को पानी में मिलाकर स्नान करने से चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा के मजबूत होने से जीवन संतुलित होता है और स्पष्टता को भी बढ़ावा मिलता है।
चंद्रमा के मजबूत होने से आप भावनात्मक रूप से मजबूत होंगे और जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे। चंद्रमा का संबंध हमारे मन, स्वास्थ्य और उन्नति से होता है।
केसर का उपयोग हर मंगल कार्य में होता है। माथे पर केसर का चंदन लगाने से सौभाग्य आता है। पूजा- पाठ में पंडित उपलब्ध होने पर माथे पर केसर का चंदन लगाते है।
केसर के पानी से नहाने से शुद्धिकरण भी होता है। नहाने के दौरान केसर के धागे को पानी में मिलाने और स्नान करने आभामंडल शुद्ध हो जाता है।
माथे पर केसर का तिलक लगाने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है और इससे मन भी नहीं भटकता है। केसर का तिलक लगाने से नकारात्मकता दूर भागती है।
केसर के पानी से स्नान करने से आभामंडल शुद्ध हो जाता है। पूजा पाठ में केसरिया रंग को जीवंत और शुभ रंग माना जाता है। स्टोरी में लिखी बातें मान्यताओं पर आधारित हैं।