जीवन में व्यक्ति सुख-समृद्धि और शांति के लिए हर कोशिश करता है। आइए जानते हैं देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किन कार्यों को करना चाहिए।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
देवी लक्ष्मी को धन, वैभव, सुख, संपदा की देवी माना गया है। वास्तु में भी बताया गया हैं कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा अति प्रिय होता हैं। ऐसे में तुलसी माता की भक्ति से भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मां-लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से परिवार में समृद्धि आती है।
कार्तिक मास के दौरान तुलसी के पास दीपक जलाने के साथ-साथ घर के मुख्य द्वार पर भी रोज शाम को दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां-लक्ष्मी अवश्य ही आप पर कृपा करेंगी।
मां लक्ष्मी हमेशा ऐसे घरों में प्रवेश करती है, जहां साफ-सफाई और रोशनी रहती हैं। वह कभी भी गंदा आचरण और घर को अशुद्ध रखने वालों के घर में वास नहीं करती है।
घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा रखने से मां लक्ष्मी की सबसे पहली नजर वही पड़ेगी। मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा और सजाकर रखना चाहिए।