हमारे आसपास ऐसे कई पेड़-पौधे मौजूद हैं, जो न केवल सुंदरता बढ़ाने के लिए बल्कि कई बीमारियों के इलाज करने के लिए भी असरदार है। इनमें से कुछ पेड़-पौधों की पत्तियां सेहत के लिए रामबाण हैं।
आयुर्वेद में इन पत्तों का खास महत्व बताया गया है। यह पत्ते डाइजेशन से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक में असरदार है। आज हम इस लेख में ऐसे ही चार पत्तों के बारे में बताने वाले हैं।
डाइजेशन और इंफेक्शन में काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
पान का पत्ते का सेवन सर्दी-खांसी में फायदेमंद माना जाता है। इसके पत्तों का सेवन शहद के साथ करने से बलगम निकल जाता है।
शतावरी के पत्ते में एस्परैगस में एस्पार्टिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर में अमोनिया की मात्रा को कंट्रोल करने में असरदार है। यह पत्ते महिलाओं की सेहत के लिए वरदान है। इससे हार्मोनल बैलेंस में मदद मिलती है।
करी पत्ता कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह दस्त, कब्ज या पेट की परेशानी को दूर करने में भी सहायक है। यह पत्ता इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाकर डायबिटीज को कंट्रोल रखने में सहायता करता है।
स्वास्थ्य के लिए पुदीने की पत्तियां काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से एसिडिटी, गैस और पेट दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत कर बीमारियों से बचाते हैं।
इन पत्तों का सेवन कर आप भी इन लाभों को उठा सकते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com