पेट में इन कारणों से बनती है गैस, ऐसे पाएं छुटकारा


By Ritesh Mishra25, Feb 2025 10:27 AMnaidunia.com

आज के समय में पेट में गैस बनना एक आम समस्या बन गई है, जो खराब खान-पान और गलत लाइफस्टाइल की वजह से होता है। पेट में गैस बनने पर पेट दर्द, भारीपन और सूजन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पेट में गैस की समस्या

आज हम इस लेख में आपको पेट में गैस बनने के कारणों और कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। जिससे आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

पेट में गैस बनने के कारण

पेट में गैस बनने का कारण गलत खान-पान, तली-भुनी, मसालेदार और ज्यादा ऑयली चीजें हो सकती हैं। ज्यादा चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक से भी यह समस्या हो सकती है।

खाने के बाद लेटना

पेट में गैस खाने के तुरंत बाद लेटने से भी बनती है। खाना खाने के तुरंत बाद सोने से पाचन खराब होता है और गैस बनने लगती है। वहीं, खाने को अच्छे से न चबाने से भोजन सही से पचता नहीं और गैस बनने लगती है।

ज्यादा तनाव लेने से गैस बनना

कई बार ज्यादा तनाव लेने के कारण भी गैस बनने की समस्या हो सकती है। ज्यादा टेंशन लेने से पाचन तंत्र कमजोर होता है, जिससे गैस की समस्या हो सकती है।

गैस से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। अजवाइन और काले नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से भी इस समस्या में राहत मिलती है।

सौंफ और अदरक का सेवन

खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ चबाने से पाचन सही रहता है। साथ ही अदरक का टुकड़ा चूसने या उसका काढ़ा पीने से भी गैस की समस्या दूर होती है।

पेट में इन कारणों से गैस बनती है और ऐसे छुटकारा पाया जा सकता है। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

इन 5 फूड्स से Kidney Stone के मरीज हमेशा रहें दूर