आंवला विटामिन सी भरपूर एक नेचुरल फल है जिसे आयुर्वेद में एक बहुमुखी और बहुउपयोगी औषधी के तौर पर जाना जाता है।
भूमि आंवला भी आयुर्वेदिक दवाओं और घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है।
भूमि आंवला दिखने में आंवले जैसा ही होता है लेकिन, यह छोटे झाड़ीदार पौधों पर उगता है।
भूमि आंवला के पौधों को सुखाकर इन्हें इस्तेमाल किया जाता है।
आइए भूमि आंवला के फायदे के बारे में जानते हैं।
भूमि आंवला पीलिया, लिवर और सूजन की समस्या से निजात दिलाने में कारगर माना जाता है।
भूमि आंवला ना केवल लिवर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक है, बल्कि उसे पोषण भी प्रदान करता है।
पाचन, एसिडिटी और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए भी भुई आंवला बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा यह पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
भूमि आंवला में मौजूद तीक्ता रस त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप भी किसी त्वचा संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो भुई आंवला आपके लिए फायदेमंद होगा।