सर्दी आते ही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने लगता है। ऐसे में काले तिल का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
काला तिल पोषक तत्व से भरपूर होता है।इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, फैटी एसिड, कॉपर और मैंगनीज पाया जाते हैं।
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है, जो सर्दियों में रोजाना काले तिल का सेवन करें। काला तिल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
सर्दियों में कई लोगों का पाचन खराब होता रहता है। ऐसे लोग रोज काले तिलों का सेवन करें ताकि पाचन तंत्र मजबूत हो सकें।
काले तिल को खाने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है क्योंकि इसमें कैल्शियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनती है।
शरीर में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी काले तिल का सेवन किया जा सकता है। इम्यूनिटी बूस्ट रहने से बीमारियां शरीर से दूर रहती है।
सर्दियों में रोजाना काले तिल का सेवन दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। काले तिल को खाने से दिल हेल्दी रहता है।