ब्रोकली का सेवन खाने के अलावा जूस बनना कर भी किया जा सकता है। ब्रोकली का जूस शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
ब्रोकली का जूस पोषक तत्व से भरपूर होता है। ब्रोकली में विटामिन सी, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन के और पोटेशियम पाया जाता हैं।
ब्रोकली का जूस रोजाना पीना सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं होता है। आइए जानते है इसके जूस को पीने से होने वाले फायदों के बारे में।
अगर आप रोजाना एक गिलास ब्रोकली के जूस को पीते है, तो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए जरूरी है कि इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहें। ऐसे में इसको मजबूत करने के लिए आप ब्रोकली के जूस की मदद ले सकते हैं।
ब्रोकली के जूस में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण ब्रोकली के जूस से हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रह सकती हैं।
ब्रोकली का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं होता है। ब्रोकली के जूस को पीने से डायबिटीज की मात्रा कंट्रोल में रहती है।
अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते है, तो रोज ब्रोकली के जूस को पिएं। इसके जूस से पाचन दुरुस्त रहता है।