हिंदू धर्म में कपूर का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर किया जाता है। रात के समय कपूर जलाने से भी कई विशेष लाभ प्राप्त होते हैं।
घर में मौजूद नकारात्मकता को नष्ट करने के लिए रात के समय कपूर को जलाएं। सोने से पहले बेडरूम में कपूर जलाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
रात के समय कपूर जलाएंगे तो वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है। उन लोगों को नियमित तौर पर कपूर जलाना चाहिए, जिनके घर पर वास्तु दोष का प्रभाव होता है।
मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने शाम के समय कपूर जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को धन लाभ होता है।
स्ट्रेस का लेवल कम करने के लिए भी आप रात को कपूर जला सकते हैं। इसके लिए बेडरूम में सोने से ठीक पहले कपूर जलाएं।
घर में शाम के समय कपूर जलाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, घर के अंदर सकारात्मकता आती है।
परिवार में हमेशा कोई न कोई बीमार रहता है तो संभावना है कि घर पर रोग दोष लगा हुआ है। इसके लिए शाम के समय कपूर जलाना शुरू कर दें।
कपूर नियमित तौर पर जलाने से घर में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही, परिवार में चल रहा कलह का माहौल भी शांत हो जाता है।
यहां हमने जाना कि रात को कपूर जलाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ