हिंदू धर्म में कपूर का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर किया जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, घर में सुबह-शाम कपूर जलाना भी शुभ होता है।
रात को सोने से पहले बेडरूम में कपूर जलाना फायदेमंद होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
बेडरूम में नियमित कपूर जलाने से डरावने सपने नहीं आते हैं। इसके अलावा, नींद से जुड़ी ज्यादातर परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
कपूर को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। घर के किसी भी हिस्से में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
घर में हमेशा कलह का माहौल रहता है तो रात के समय बेडरूम में कपूर जलाएं। ऐसा करने वालों को गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है।
कपूर जलाने से घर में सुख-शांति और सकारात्मकता आती है। अगर बेडरूम में कपूर जलाया जाता है तो वहां का वातावरण शुद्ध होता है।
बेडरूम में कपूर जलाने से पति-पत्नी के रिश्ते में चल रहा तनाव दूर हो जाता है। इतना ही नहीं, पार्टनर के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि बे़डरूम में कपूर जलाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ