दीपावली के त्योहार को हिंदू धर्म में विशेष माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस शुभ दिन के अवसर पर कपूर जलाना भी शुभ होता है।
घर पर दूसरों की बुरी नजर या अन्य कारणों से नकारात्मकता हावी हो जाती है। इसका प्रभाव कम करने के लिए दीपावली के दिन किसी बर्तन में रखकर कपूर जलाएं।
कपूर जलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है, जिसके प्रभाव से घर के अंदर धन और समृद्धि का आगमन होता है।
दिवाली के दिन कपूर जलाने से वास्तु दोष का निवारण होता है। अगर घर के ऊपर दोष लगा हुआ है तो दीपावली के शुभ दिन कपूर जरूर जलाएं।
कपूर जलाने का लाभ व्यक्ति की मेंटल हेल्थ को भी मिलता है। कपूर के धुआं पूरे घर में फैलाने से परिवार के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है।
घर के किसी भी कोने में कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध होता है। वहीं, दिवाली जैसे शुभ दिन इसे जलाने का ज्यादा लाभ मिलता है।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में भी कपूर जलाया जा सकता है। कपूर से माता लक्ष्मी की आरती उतारने से उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है।
उपरोक्त जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। यही कारण है कि हम चाहकर भी लेख की जानकारी की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।
यहां हमने जाना कि दिवाली के दिन घर में कपूर जलाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva