हिंदू धर्म में दिवाली पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन कई शुभ मुहूर्त होते हैं,जिसके कारण शादी होती है। आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन शादी क्यों करनी चाहिए-
दिवाली को शुभ और पवित्र माना जाता है। इसे नए शुरुआत के लिए एक अच्छा समय माना जाता है।
दिवाली पर चारों ओर खुशी और उत्साह होता है, जो शादी के लिए एक बेहतरीन माहौल रहता है।
दिवाली पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ होते हैं, जिससे शादी का जश्न और भी खास बन जाता है।
दीवाली के दिन लक्ष्मी पूजा की जाती है और इस दिन शादी करने से नव दंपति पर लक्ष्मी माता का आशीर्वाद सदा बना रहेगा।
इस दिन शादी करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और नए जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
इस दिन शादी करने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
इन कारणों से दिवाली के दिन शादी होती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM