ज्योतिष शास्त्र में पान के पत्तों का खास महत्व माना जाता है। पूजा के दौरान पान के पत्ते का इस्तेमाल करने से देवी-देवताओं को प्रसन्न किया जा सकता है।
पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाना भी शुभ होता है। इस उपाय को अपनाने से जीवन में चल रही ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाती हैं।
पूजा के दौरान पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि बढ़ती है।
पान के पत्तों पर कपूर के टुकड़े रखकर जलाएंगे तो घर में बरकत आएगी। इतना ही नहीं, आपको होने वाले आर्थिक नुकसान से भी छुटकारा मिल सकता है।
जिन लोगों के घर में अक्सर क्लेश का माहौल रहता है उन्हें पूजा के समय पान के पत्ते पर रखकर कपूर जलाना चाहिए। इससे घर में शांति का माहौल बना रहेगा।
घर में सुबह-शाम कपूर जलाने से नकारात्मकता दूर हो जाती है। यदि घर के माहौल को सकारात्मक बनाना है तो पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाएं।
अगर आपके घर में हमेशा कोई न कोई बीमार रहता है तो पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाएं। ऐसा करने से आपको रोगों से बचाव होगा।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी पुष्टि हमारी तरफ से नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ