सावन का महीना शुरु हो चुका है। भगवान शिव को यह महीना प्रिय है। सावन में शिव जी की पूजा करने से सारी मनोकामना पूरी होती है। इस माह में हरे रंग का कपड़े और चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि सावन में हरा रंग पहनकर पूजा करने से माता पार्वती और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा भक्तों पर बरसाते हैं।
हरा रंग प्रेम और खुशी का भी प्रतीक माना गया है। इससे जीवन में खुशहाली, मानसिक शांति और बुद्धिमता आती है।
हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है और प्रकृति देवी पार्वती का ही स्वरूप माना जाता है। इस वजह से भोले शंकर को हरा रंग और प्रकृति दोनों से प्रेम है।
अक्सर सुहागिन महिलाएं सावन में हरे रंग की चूड़ियां पहनती है। हरे रंग को सुहाग का प्रतीक माना जाता है और इससे भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
सावन के दिनों में हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सफेद रंग के कपड़े भी पहनना अच्छा माना जाता है।
अगर विवाहित जोडा हरे रंग के कपड़े पहनकर शिव जी और माता पार्वती की पूजा करते हैं, तो इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
इसलिए सावन में हरा रंग पहना जाता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM