कपूर को घी के साथ जलाने से क्या होता है?


By Sahil29, Jul 2024 11:58 AMnaidunia.com

कपूर को घी के साथ जलाएं

पूजा में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। देवी-देवताओं की आरती कपूर से भी की जाती है। आज बात कर रहे हैं कि कपूर को घी के साथ जलाने से क्या होता है।

घर में आएगी सकारात्मकता

कपूर को घी में भिगोकर जलाने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। खासकर जिन लोगों के ऊपर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव है उन्हें घी के साथ कपूर जलाना चाहिए।

वास्तु दोष होता है दूर

वास्तु के नियमों का पालन न करने की वजह से दोष लगता है। खैर, घर में सुबह-शाम घी के साथ कपूर जलाएंगे तो वास्तु दोष आसानी से दूर हो सकता है।

क्लेश होगा खत्म

कुछ लोगों के घर में बिना किसी वजह के क्लेश का माहौल रहता है। अगर आप परिवार के सदस्यों के बीच शांति बनाए रखना चाहते हैं तो कपूर को घी में डालकर जलाना शुरू कर दें।

पितृ दोष से मुक्ति

शास्त्रों के अनुसार, पितृ दोष लगने पर व्यक्ति को जीवन में संकटों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, कपूर को घी के साथ जलाने से यह समस्या दूर हो जाती है।

सुबह और शाम जलाएं कपूर

कपूर को घी के साथ जला रहे हैं तो सुबह और शाम किसी भी समय जला सकते हैं। ऐसा आप पूजा खत्म होने के बाद भी कर सकते हैं।

पूरे घर में फैलाएं धुआं

कपूर और घी को एक साथ जलाने के बाद पूरे घर में उसका धुआं फैलाएं। इससे घर के हर एक कोने में मौजूद नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

घी के साथ कपूर जलाने से कई चमत्कारी लाभ मिलते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लव राशिफल: इन राशि के लोगों को मिल सकता है खोया हुआ प्यार