हिंदू धर्म में कपूर और लौंग का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर भी किया जाता है। इन दोनों चीजों से जुड़े कुछ अचूक उपाय ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं।
लौंग और कपूर को घर में जलाना शुभ होता है, लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि दीपक में डालकर लौंग और कपूर को जलाया जा सकता है।
लौंग और कपूर को एक साथ मिट्टी के बर्तन या दीपक में जलाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है।
जब मिट्टी या स्टील के बर्तन में कपूर या लौंग को जलाया जाता है तो घर पर वास्तु दोष लग सकता है। इससे बचने के लिए इन धातु के बर्तनों या दीपक में कपूर या लौंग न जलाएं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मिट्टी के दीपक में लौंग और कपूर डालकर जलाने से राहु के दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है।
कपूर और लौंग को पीतल के बर्तन या दीपक में डालकर जलाना चाहिए। इस तरह से लौंग और कपूर जलाने के फायदे व्यक्ति को मिलते हैं।
घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो कपूर और लौंग को एक साथ जलाएं। ऐसा करने से घर के अंदर सकारात्मकता भी बढ़ती है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी सत्यता का दावा हमारी तरफ से नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि कपूर और लौंग को साथ जलाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ