सावन के सोमवार पर शिवलिंग पर जलाएं दीपक, महादेव की बरसेगी कृपा


By Shivansh Shekhar23, Jul 2024 06:00 PMnaidunia.com

सावन में शिव की पूजा

सावन की शुरूआत हो चुकी है। इस महीने देवों के देव महादेव की पूजा के साथ जलाभिषेक का अधिक महत्व होता है। इससे काफी पुण्य मिलता है।

मिलता है मनोवांछित फल

खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा विधि विधान से करने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस बार पांच सोमवार पड़े हैं।

शुभ योग का निर्माण

इस सावन कई शुभ योग का निर्माण भी होने जा रहा है। ऐसे में सोमवार के दिन भगवान शिव के सामने दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

सरसों तेल का दीपक

ज्योतिष के ज्ञानी का यह मानना है कि सावन में भगवान शंकर के समक्ष सरसों तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इसके अलावा गाय के घी का दीपक भी जला सकते हैं।

कैसे कब जलाएं?

इस बात का आपको ध्यान रखना चाहिए कि भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं और शिवलिंग के सामने सरसों तेल का दिया सही होता है।

कलावे की बत्ती

सावन में दिया जलाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि उसका बत्ती कलावे की बनी होनी चाहिए। इस दीपक में आपको रूई का इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।

बनेंगे बिगड़े काम

इस दिन सरसों के तेल में दिया जलाने पर भगवान शिव की असीम कृपा बरसती है। व्यक्ति के सारे बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भोले बाबा का इन वस्तुओं से करें अभिषेक, पूरी होगी हर मनोकामना