हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के लिए दीपक जलाया जाता है। बता दें कि घर के मंदिर में दीपक जलाएं बगैर पूजा को सफल नहीं माना जाता है।
दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। यदि आपके घर में नकारात्मकता बढ़ती जा रही है तो इसे रोकने के लिए सुबह-शाम दीपक जरूर जलाएं।
कई तरह की बत्ती के दीपक घर में जलाए जाते हैं। आज बात कर रहे हैं कि चौमुखी बत्ती का दीपक जलाने के क्या फायदे होते हैं।
घर में चौमुखी दीपक जलाने वालों को भैरव देवता का आशीर्वाद मिलता है। बता दें कि भैरव देवता की कृपा से इंसान के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
यदि आप जीवन के कष्टों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर में चौमुखी बत्ती का दीपक जलाएं। इस दीपक को लेकर कहा जाता है कि यह आपको कष्टों से मुक्ति दिला सकता है।
भैरव देवता की कृपा पाने के लिए चौमुखी दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाएं। ऐसा रोजाना करने से आपको जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, चौमुखी दीपक को रखने के लिए दक्षिण दिशा को शुभ माना जाता है। शायद आपको भी पता होगा कि दिवाली के दौरान भी इस दीपक को जलाया जाता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख के जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि चौमुखी दीपक जलाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ