पूजा-पाठ करते समय भक्तगण भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें अगरबत्ती भी है।
अधिकतर लोग पूजा के समय अगरबत्ती का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जानेंगे कि अगरबत्ती जलाने से क्या लाभ होते हैं?
दरअसल, अगरबत्ती जलाने से सुगंध निकलती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
अगरबत्ती बहुत शुभ मानी जाती है, इसलिए इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। ऐसा करने से ग्रह क्लेश से छुटकारा मिलता है।
वहीं, अगरबत्ती जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है। अगरबत्ती जलाने से मन शांत होता है।
पूजा के समय अगरबत्ती जलाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में खुशहाली आती है। इससे तनाव भी दूर होता है।
अगर बार-बार कार्यों में असफलता मिल रही है तो पूजा के समय अगरबत्ती जलाएं। ऐसा करने से किए गए कार्यों में सफलता मिलती है।
अगरबत्ती जलाने से घर में मौजूद जीवाणु नष्ट होते हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहता है।
पूजा के समय अगरबत्ती जलाने से ये लाभ मिलते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com