साल 2025 में शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। फिलहाल शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं, लेकिन अगले साल शनि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। साल 2025 में होने वाले शनि के गोचर से कुछ राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू होगी।
29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशि के लोगों पर सकारात्मक तो कुछ पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा।
शनि के गोचर से कुछ राशि वालों का बुरा समय शुरू हो जाएगा। शनि के प्रकोप से आपके जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आएंगी।
शनि के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों के ऊपर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इसके प्रभाव से परेशानियों में बढ़ोतरी होगी और आय कम हो जाएगी।
इस राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। इसके प्रभाव से सिंह राशि वालों को आर्थिक मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
अगले साल यानी 2025 में मीन राशि वालों के ऊपर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। इसका बुरा प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
शनि के गोचर से कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ