बढ़ती उम्र के साथ लोगों को गठिया की बीमारी हो सकती है। ऐसे में अगर आप इस कांटेदार फल का इस्तेमाल करते हैं, तो गठिया के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
गठिया का दर्द असहनीय है। इसका दर्द शरीर के जोड़ों में होता है। ऐसे में इस कांटेदार फल को इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, लिनोलिक एसिड, फोलिक एसिड और रिसिनोलेइक एसिड मौजूद होते हैं, जो इसे शक्तिशाली बनाते हैं।
अरंडी का फल कांटेदार या फूला हुआ कैप्सूल जैसा हो सकता है। जिसके भीतर आमतौर पर 3 बीज मौजूद होते हैं।
अरंडी के बीज में रिकन नामक जहरीला तत्व होता है। जिसे सेवन करने पर शरीर में विषैले पदार्थ बन सकते हैं।
अरंडी के बीज का तेल निकालकर शरीर पर हो रहे जोड़ों के दर्द पर इस्तेमाल करने से गठिया के दर्द से राहत मिल सकती है।
अगर गठिया का दर्द बढ़ते जा रहा है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com