अगर आपके आंतों में गंदगी जम चुकी है और साफ करना चाहते हैं, तो घरेलू नुस्खा आजमाना चाहिए। तीन मसालों की चाय आंतों की सफाई कर सकती है।
आंतों में गंदगी के कई कारण होते हैं। जैसे कि खराब खानपान, फाइबर की कमी, ज्यादा मसालेदार खाना और लंबे समय तक कब्ज की समस्या होना।
आंतों में जमी गंदगी को निकालने के लिए तीन मसालों की चाय बनाएं। इन मसालों की मदद से आंतों की अच्छे से सफाई हो सकती है।
जीरा मसाला आंतों की सफाई कर सकता है। जीरा पाचन के लिए काफी अच्छा मसाला माना जाता है। जीरे में फाइबर, वसा, एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।
धनिया पाउडर भी आंतों के लिए अच्छा साबित होता है। इसमें फाइबर, पोटेशियम, फोलेट, और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।
सौंफ में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर पाया जाता है। साथ ही, इस मसाले की तासीर भी ठंडी होती है।
2 कप पानी में बराबर मात्रा में जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और सौंफ के बीज लें। पानी में तीनों मसाले डालकर उबालें, फिर छानकर खाली पेट पिएं।
इस तरह तीन मसालों की चाय का सेवन करने से आंतों की सफाई होगी। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ