शरीर में खून कम होने की समस्या आम है। ऐसे में कई लोग दवाइयां और कई अन्य चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जिसके कारण तबीयत खराब हो सकती है, लेकिन आप इस सब्जी का सेवन पर शरीर में खून की कमी पूरी करने में मदद मिल सकती है।
इस सब्जी में आयरन की मात्रा भरपूर होती है, जिसके कारण शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज करने में मदद मिल सकती है।
इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर की मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर में खून के सर्कुलेशन में मदद कर सकते हैं।
अगर आप डाइट में सेलेरी को शामिल करते हैं, तो इससे शरीर में खून बनने की प्रक्रिया को तेज करने और कमजोरी की समस्या को दूर करने में सहायता मिल सकती है।
सेलेरी का सेवन करने के लिए इसे जूस, सूप या सलाद के रूप में खाना लाभदायक हो सकता है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
सेलेरी का सेवन करना फायदेमंद है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में नकारात्मक प्रभाव की संभावना कम हो जाती है।
अगर आपको सेलेरी से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com