गर्मियों के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आप इन 5 सुपरफूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अगर आप केले को डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे शरीर को कार्बाोहाइड्रेट, पोटेशियम और विटामिन मिलते है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक हो सकते हैं।
अंडा प्रोटीन का बेहतरीन जरिया है। ऐसे में इसे डाइट में शामिल करने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों के शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
पालक आयरन और फाइबर से भरपूर होता है। जिसके कारण शरीर में खून की कमी दूर करने और मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद मिल सकती है।
चिया सीड्स प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। यह सभी पोषक तत्व शरीर में मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते है।
अगर आपको बताए गए फूड्स से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com