सुबह खाली पेट चबाएं 3 काली मिर्च के दाने, मिलेगी 4 समस्याएं से राहत


By Arbaaj16, Feb 2025 12:54 PMnaidunia.com

काली मिर्च का सेवन सेहत के लिए रामबाण माना जाता है, लेकिन अक्सर लोगों इसका इस्तेमाल केवल सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं।

काली मिर्च में पोषक तत्व

काली मिर्च में विटामिन के, विटामिन ई, थायमिन, विटामिन ए, विटामिन बी6, मैंगनीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, पौटेशियम, जिंक और क्रोमिनियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ऐसे करें काली मिर्च का सेवन

सुबह सोकर उठने के बाद 3 काली मिर्च दाना लें और फिर उन्हें मुंह में रखकर चबाएं। आप इसका पाउडर बनाकर पानी के साथ भी ले सकते हैं।

वजन होगा कम

रोजाना सुबह खाली पेट 3 काली मिर्च दाना चबाने से शरीर का वजन कम होने लगता है। दरअसल, इसमें मौजूद तत्व वजन को कम करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल

अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट 3 काली मिर्च दाना चबाना चाहिए। इसमें पिपेरिन नामक कंपाउंड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है।

शुगर रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज वालों के लिए भी काली मिर्च दाना फायदेमंद रहता है। सुबह खाली पेट 3 काली मिर्च दाना चबाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट 3 काली मिर्च दाना चबाने से पाचन भी दुरुस्त होता है। काली मिर्च पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद साबित होते हैं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लहसुन और प्याज का पानी पीने के 5 फायदे, ऐसे करें सेवन