रात में 1 लौंग चबाने के फायदे


By Arbaaj07, May 2024 02:20 PMnaidunia.com

रात में लौंग

रात में लौंग को चबाना काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं कि लौंग रात में चबाने से क्या-क्या फायदे होते है?

लौंग पोषक तत्व

लौंग औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लौंग में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसके साथ ही आयरन, पोटेशियम और विटामिन भी पाया जाता हैं।

शुगर कंट्रोल

अगर आप ब्लड शुगर के मरीज है, तो रात में सोने से पहले 1 लौंग को चबाना चाहिए। दरअसल, लौंग का रस बॉडी में इंसुलिन की तरह काम करता है, जिसके कारण शुगर कंट्रोल में रहता है।

पाचन दुरुस्त

अगर आपका पाचन दुरुस्त नहीं रहता है, तो रात में सोने से पहले 1 लौंग को चबाना चाहिए। लौंग चबाने से पाचन मजबूत होता है।

खांसी-जुकाम दूर

यदि आप रात को सोने से पहले 1 लौंग को चबाते है, तो खांसी-जुकाम ऐसी समस्याएं कोसों दूर रहती है। इसके साथ ही संक्रमण का खतरा भी कम होता है।

लिवर रहेगा हेल्दी

रात को 1 लौंग को चबाने से लिवर भी हेल्दी रहता है। दरअसल, लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो लिवर को दुरुस्त रखता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

लौंग का इस्तेमाल रोजाना नहीं करना चाहिए। लौंग को हफ्ते में 2 या 3 बार चबाना चाहिए। रोजाना किसी भी चीज को खाना नुकसानदायक हो सकता है।

लौंग को चबाना इन समस्याओं में फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंखों की रोशनी बरकरार रखेगा ये लाभकारी उपाय