सोने से पहले 1 लहसुन की कली चबाने के फायदे


By Arbaaj11, Dec 2024 01:54 PMnaidunia.com

लहसुन का सेवन सेहत के लिए रामबाण माना जाता है, क्योंकि इसमें पोषक तत्व प्रचुर पाए जाते हैं। इसकी 1 कली रोजाना खानी चाहिए।

लहसुन में पोषक तत्व

लहसुन में मैंगनीज,फाइबर, कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, फॉस्फोरस, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल के गुण होते हैं।

वजन रहेगा कंट्रोल

रात में सोने से पहले 1 कच्ची लहसुन की कली खाने से वजन कंट्रोल में रहता है। दरअसल, लहसुन में उच्च फाइबर पाया जाता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

कच्चे लहसुन की कली का सेवन रात में करने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। दरअसल, कच्चे लहसुन में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

कंट्रोल रहेगा कोलेस्ट्रॉल

यदि आप कोलेस्ट्रॉल के रोगी है, तो रात को सोने से पहले 1 कच्चा लहसुन जरूर खाएं। इसमें एंटी- हाइपरलिपिडेमिया गुण पाया जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहेगा।

सर्दी-जुकाम से निजात

ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम है। इससे निजात पाने के लिए रात में 1 कच्चा लहसुन खाएं, क्योंकि लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

सेवन का तरीका

रात को सोने से 30 मिनट पहले 1 कच्ची लहसुन की कली को हल्के गुनगुने पानी के साथ लें। ऐसा करने से आपके शरीर को अद्भुत फायदे मिलेंगे।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बवासीर ने ले रखी है जान, तो यह पानी देगा आराम