खीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं।
इसमें फॉस्फोरस, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं।
आइए जानते हैं खीरे का जूस पीने से होने वाले फायदों के बारे में।
खीरे में डायटरी फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गैस, अपच आदि की समस्या से निजात दिलाने में सहायक होते हैं।
खीरे के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण और विटामिन-ए होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
खीरे में विटामिन-सी, विटामिन-ए और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, यह मुंहासों की समस्या को दूर करने में सहायक है।
खीरे के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो वजन कम करने में मददगार माने जाते हैं।
खीरे के जूस में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।