जीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी होता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में।
जीरे के अंदर कैल्शियम, विटामिन A,विटामिन B12, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, विटामिन E, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मिलते है। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से कई प्रकार के हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं।
जीरे के अंदर मिलने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मददगार होते है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर से सूजन को कम किया जा सकता है।
जीरा आपके डाइजेशन में भी मदद करता है। यह एंजाइम के प्रोडक्शन को तेज कर पाचन तंत्र को पूरे दिन के लिए सक्रिय रखने में मदद करता है।
जीरे के पानी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बॉडी को डिटॉक्स रखने में मददगार माने जाते हैं। शरीर में एंटीऑक्सीडेंट निवारक फ्री रेडिकल्स का असर कम करने का काम करते हैं।
ब्लड शुगर को ठीक रखने में भी जीरे का पानी असरदार माना जाता है। इसके अंदर हाई फाइबर होते है जो इंसुलिन लेवल को प्राकृतिक रूप से रेगुलेट करने में मदद करते हैं।
ब्रीदींग से जुड़ी समस्या से निपटने में भी गर्म जीरे का पानी काफी लाभकारी माना जाता है। ब्रीदिंग हेल्थ को बढ़ावा देने में ये बेहद फायदेमंद होता हैं। पानी को ज्यादा गर्म नहीं पीना है।
जीरे का पानी बनाने के लिए 1 चम्मच जीरा और 1 गिलास पानी को 5 से 10 मिनट के लिए उबाल लें। पानी जब थोड़ा ठंडा हो जाएं फिर उसे छान कर पी लें। आप पानी में नींबू और शहद भी मिला सकते हैं।