करी के पत्ते खाने के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी लाभदायक माना जाता हैं। आइए इसके कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में जानते हैं।
करी का पत्ता भले ही दिखने में छोटा सा हो लेकिन कई बीमारियों का ये रामबाण इलाज हैं। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
वेट लॉस करने में करी का पत्ता काफी मददगार साबित हो सकता हैं। इसके लिए आप करी के पत्ते को डेली डाइट में जरूर शामिल करें।
करी के पत्ते का सेवन करने से ग्लूकोज लेवल कम होता हैं, जिससे डायबिटीज नियंत्रित रहता हैं। इसका सेवन आप रस पी कर या चबा भी कर सकते हैं।
स्किन पर निखार पाने के लिए भी आप करी के पत्ते का फेस पैक बनाकर चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके फेस पैक से त्वचा काफी ग्लोइंग दिखती हैं।
अगर आपको पाचन और पेट से जुड़ी समस्याएं है तो आपके लिए करी का पत्ता बेहद फायदेमंद हो सकता हैं। करी के पत्ते से पाचन बेहतर होता हैं।
करी के पत्ता आंखों के लिए काफी लाभदायक होता हैं। करी के पत्ते के सेवन से आंखों की रोशनी में इजाफा होता हैं।