अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के फायदे


By Arbaaj01, Jun 2025 04:24 PMnaidunia.com

अनुलोम विलोम एक प्रसिद्ध प्राणायाम है, जिसे करने से कई शानदार शारीरिक और मानसिक लाभ मिल सकते हैं। आइए इससे मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

अनुलोम विलोम कैसे करें?

अनुलोम विलोम एक ब्रीदिंग एक्सरसाइज है, जिसमें एक बार अपने नाक की दाहिनी तरफ से सांस लेते हैं और बाएं से छोड़ते हैं। इसके बाद इसी प्रक्रिया को दोहराएं।

पाचन में सुधार

अगर आप पाचन में सुधार करना चाहते हैं, तो अनुलोम विलोम करें। इस प्राणायाम को करने से गैस और कब्ज जैसी समस्याओं में फायदा मिलता है।

तनाव और चिंता कम

अनुलोम विलोम करने से तनाव और चिंता कम होता है, क्योंकि इस प्राणायाम को करने से दिमाग को शांति मिलती है।

बीपी कंट्रोल

अनुलोम विलोम हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होता है। अगर आप बीपी के मरीज नहीं है, फिर भी करें, क्योंकि हाई बीपी के जोखिमों को कम करता है।

माइग्रेन से राहत

अगर आपके सिर में दर्द या माइग्रेन की समस्या हैं, तो भी अनुलोम विलोम करना चाहिए। यह प्राणायाम सिरदर्द से राहत दिलाता है।

नींद न आने की समस्याओं से राहत

नींद न आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन अनुलोम विलोम करने से आपको एक अच्छी नींद मिल सकती है।

अनुलोम विलोम एक शानदार प्राणायाम है, जिसे रोजाना किया जा सकता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बरसात के मौसम में घर से फंगस और बदबू कैसे दूर करें?