दिन में 2 मिनट करें Dog Pose, मिलेंगे कई गजब के फायदे


By Ram Janam Chauhan13, Jun 2025 04:28 PMnaidunia.com

योगासन करना शरीर के लिए फायदेमंद है। इसे करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सहित हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। ऐसे में डॉग पोज यानी की अधोमुख श्वानासन करने के कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते है-

मानसिक तनाव से राहत

अगर आप दिनभर काम करने के बाद मानसिक तनाव महसूस करते हैं, तो इसे करने से यह समस्या कम हो सकती है।

रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद

रोजाना दिन में करीब 2 मिनट डॉग पोज करने से रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है। जिससे इसे मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

शरीर होता है एनर्जेटिक

इस योगासन को सुबह के समय करने से आलसपन और कमजोरी की समस्या कम हो सकती है। जिसके कारण आपको दिनभर एक्टिव रहने की शक्ति मिलती है।

पैरों के लिए फायदेमंद

अधोमुख श्वानासन करने के दौरान शरीर का अधिकतर भार पैरों पर होता है। जिसके कारण पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायता मिलती है।

दिल के लिए फायदेमंद

डॉग पोज को रोजाना करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे आपका दिल लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।

योग शिक्षक से परामर्श लें

अगर आपको अधोमुख श्वानासन करने में किसी प्रकार की समस्या होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार योग शिक्षक से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

50 में भी दिल को कैसे रखें हेल्दी?