भगवान शिव को देवों का देव कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि सावन के दिनों में रुद्राभिषेक करने से शिव जी अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं कि गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने के फायदे-
अगर सावन के दिनों में गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करते हैं, तो जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में बरकत बनी रहती है।
अगर लंबे समय से धन की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने पर धन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
अगर किसी कारण से जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने पर सारी समस्या दूर होती है और दरिद्रता भी खत्म होती है।
अगर किसी कारण से व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने पर व्यापार में लाभ हो सकता है।
अगर लंबे समय से संतान की कामना कर रहे और संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी नहीं हो रही है, तो सोमवार के दिन गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने पर संतान की प्राप्ति हो सकती है।
अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान है, तो सोमवार के दिन गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने बीमारी से राहत मिल सकती है और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा
ये गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने के फायदे है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM