रोज 5 मिनट सूर्य नमस्कार करने से ये 6 रोग रहेंगे दूर


By Lakshita Negi22, Mar 2025 03:00 PMnaidunia.com

अगर आप फिट रहना चाहते हैं, लेकिन आपको टाइम कम मिलता है, तो सिर्फ 5 मिनट सूर्य नमस्कार करें। यह एक फुल बॉडी योगा है, जिसमें 12 आसान स्टेप्स होते हैं। इसे करने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। आइए जानें रोजाना 5 मिनट सूर्य नमस्कार करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

वेट लॉस के लिए

सूर्य नमस्कार करने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होकर वेट कम करने में मदद मिलती है।

शरीर को फ्लेक्सिबिलिटी

सूर्य नमस्कार करने से शरीर के सभी पार्ट्स की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर फ्लेक्सिबल होता है।

हेल्दी डाइजेशन के लिए

सूर्य नमस्कार करने से पेट की मसल्स एक्टिव होती हैं, जिससे कब्ज, गैस और अपच जैसी प्रॉब्लम्स दूर होती हैं। 

स्किन को ग्लोइंग बनाए

सूर्य नमस्कार करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे स्किन में ग्लो आता है और झुर्रियां कम होती हैं।

मेंटल स्ट्रेस से बचाव

रोजाना 5 मिनट सूर्य नमस्कार करने से स्ट्रेस कम होता है और मन शांत रहता है जिससे फोकस बढ़ता है।

हार्ट हेल्थ के लिए

रोजाना सूर्य नमस्कार करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे हार्ट स्ट्रांग होता है और बीपी की दिक्कत कम होती है।

रोजाना सुबह उठकर सिर्फ 5 मिनट सूर्य नमस्कार करने की आदत बनाएं और खुद को फिट रखें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें

जामुन का रस कब पीना चाहिए?